आज के इस डिजिटल जमाने में ऑनलाइन शिक्षा बहुत ही तेजी से बढ़ रही है, और जो ग्रेट लर्निंग (Great learning) इस क्षेत्र में एक बहुत ही बड़ा नाम बन चुका है, ये प्लेटफॉर्म पेशेवरों ओर स्टूडेंट्स को अलग अलग इंडस्ट्रीज से जुड़े स्किल्स सीखने के लिए हाई क्वालिटी वाले कोर्स सीखने को देता है। इस पोस्ट में हम great learning के बारे में पूरे ध्यान से ओर अच्छे से समझेंगे जो कि आप यही से अपने करियर की ग्रोथ बड़ी आसानी से कर सको, इसके कोर्स, features, ओर ऑनलाइन कमाई के Opportunities, के बारे मे चर्चा करेंगे। Great Learning क्या है? Great Learning एक लीडिंग ऑनलाइन learning प्लेटफॉर्म है जो विशेष तौर से डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल मार्केटिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, और बिजनेस एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों में कोर्स प्रदान करता है। इसकी स्थापना 2013 में मोहन लक्ष्मराजु द्वारा की गई थी और यह अब BYJU’S के स्वामित्व में है। यह प्लेटफॉर्म दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों और कंपनियों के साथ साझेदारी करता है, जिससे छात्रों को उद्योग में मा...