इस देश में एक सवाल एक बहस छिड़ी हुई है कि न्यूक्लियर वॉर होगा तो क्या होगा? अगर परमाणु जंग छिड़ी तो क्या होगा? हमारे इस वक्त जो दुनिया में यूनाइटेड नेशन के हिसाब से संयुक्त राष्ट्र के हिसाब से दुनिया भर में 193 देश हैं। ये 193 इसलिए हैं क्योंकि ये सभी यूनाइटेड नेशन के मेंबर हैं। लेकिन 12 देश ऐसे हैं जो यूनाइटेड नेशन के मेंबर नहीं है। तो अगर उन 12 देशों को भी इन 193 में मिला दें तो पूरी दुनिया में 205 देश हैं। अब इन 205 देशों में कुल सात अरब इंसान रहते हैं। और यह जो सात अरब इंसान रहते हैं जो हमारी पूरी दुनिया है ये 51 करोड़ वर्ग किलोमीटर में ये दुनिया फैली हुई है। लेकिन इस 51 करोड़ वर्ग किलोमीटर में से 71% जो हिस्सा है इस दुनिया का वो पानी है। समंदर है। यानी सिर्फ बाकी के 29% जो है वह धरती है। तो इस हिसाब से अगर हम देखें तो 36 करोड़ वर्ग किलोमीटर पानी में है और बाकी के बचे 51 में से 15 करोड़ धरती है और उस 15 करोड़ वर्ग किलोमीटर के दायरे में सात अरब इंसान बसते हैं। ये तो हो गया लेखाजोखा इस दुनिया का। अब ये कहते हैं कि अगर न्यूक्लियर वॉर छिड़ी तो इस दुनिया का क्या ...